HEADLINES


More

एक सप्ताह में 29 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 22,25,410/-₹ बरामद

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 19 April 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद-  पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस की साइबर थानों की टीम द्वारा ठगों पर लगातार कार्रवाही की जा रही है। 11 से 17 अप्रैल के बीच फरीदाबाद पुलिस के तीनों साइबर थानों की टीम ने एक सप्ताह में 29 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर 22,25,410/-₹ रुपए बरामद किये हैं। 


पुलिस प्रवक्ता अनुसार फरीदाबा

द पुलिस की साइबर थानों की टीम ने 06 मुकदमों में कार्रवाई करते हुए 29 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें साइबर थाना एनआईटी के 01, सेंट्रल के 03 व बल्लभगढ़ के 02 मामले शामिल है। इस दौरान साइबर थाना की टीमों ने 22,25,410/-₹ बरामद किये हैं। इसी प्रकार 256 शिकायतों का निस्तारण कर 2,06,069/-रू खातों में फ्रिज कराये हैं। यह कार्रवाई साइबर थानों की टीम ने 11 से 17 अप्रैल तक एक सप्ताह के दौरान की है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में सौरभ, रोहित कुमार, हिमांशु, ओमवीर सिंह, जयवीर सिंह, छगन सिंह, सुरेन्द्र कुमार, अमित, राहुल कुमार, विनायक, राहुल, अभिनव, मयुर मारूती, सागर, अनापार्थी रमेश, वीरती सत्यनारायण, नरेन्द्र कुमार, लवकुश, शरद, समृधि, शुभम, कमल कांत, दीपक पांचाल, अविनाश, अरसोनी कुमार, सुमित, सैद अरजारदर हुसैन व समीर अली का नाम शामिल है।
 
फरीदाबाद पुलिस की आमजन से अपील है कि जागरूक बने, लालच में ना आयें। साइबर ठगी के मामले में तुरंत 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करें तथा ऑनलाइन वेबसाइट www.cybercrime.gov.in  पर भी शिकायत भेजें।

No comments :

Leave a Reply