//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद, 16 अप्रैल। विगत 16 फरवरी को सैक्टर-24 स्थित कालका जी इण्डस्ट्रीज में आग बुझाते समय शहीद हुए फायर बिग्रेड़ कर्मचारियों को शहीद का दर्जा देने, मुआवजे में एक करोड़ रूपए व सरकारी नौकरी देने की मांग को लेकर विगत 8 अप्रैल से हड़ताल पर बैठे अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों को आज उस समय और बल मिल गया जब जिला कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद के अध्यक्ष बलजीत कौशिक व उनकी टीम ने नेहरू ग्राउण्ड स्थित दमकल केन्द्र में जाकर हड़ताली कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया। इस मौके पर हड़ताल पर बैठे राकेश शर्मा, ब्रजमोहन, विजयपाल भड़ाना व मेघश्याम सहित अन्य कर्मचारियों ने अपनी मांगों पर पत्र जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक को सौंपा।
इस मौके पर उपस्थित कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि इस अग्निकाण्ड में शहीद हुए भवीचंद व रणबीर सिंह के परिवार जनों को एचकेआरएन (कच्ची)नौकरी की बजाय पक्की नौकरी, मुआवजा राशि 30 लाख रूपए की बजाय 1 करोड़ रूपए देने चाहिए। जबकि सरकार किसी भी कर्मचारी के शहीद होने पर एक करोड़ रूपए आर्थिक मुआवजा व परिजनों को पक्की नौकरी देती है। फायर कर्मचारी अपनी जान दांव पर लगाकर 24 घंटे एमरजेन्सी सर्विस देते है, मगर सरकार इनके साथ अ अन्यास कर रही है। जबकि फरवरी माह में सूरजकुण्ड मेले झूला टूटने से शहीद हुए पुलिस कर्मचारी को एक करोड़ का मुआवजा व सरकारी नौकरी दी गई तो इन फायर कर्मचारियों को क्यों नहीं। पीडि़त परिजनों के बच्चों की पढ़ाई का खर्चा व अन्य सामाजिक लाभ भी देने चाहिए। उन्होंने सरकारी व्यवस्था पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि भविष्य में ऐसी घटना न हो इसके लिए सरकारी को ठोस कदम उठाने चाहिए और पॉलिसी बनाकर कर्मचारियों के हित में कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर सरकार हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों की मांगों को नहीं मानती है तो कांग्रेस पार्टी बढ़े स्तर पर आन्दोलन करने को मजबूर होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा कर्मचारियों, मजदूरों, व्यापारियों व किसानों के हकों के लिए आवाज बुलंद की है और न्याय दिलाने का काम किया है। कांग्रेस की सरकारों में सभी वर्गों के हित सुरक्षित थे।
समर्थन देने वालों में जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव अशोक रावल, जिला कोषाध्यक्ष डा. सौरभ शर्मा, पूर्व पार्षद अनिल शर्मा, जिला सचिव बलजीत सिंह अरोड़ा, नरेश शर्मा, प्रेम यादव, जुबैर खान, मोहसिन सहित कांग्रेस जन मौजूद रहे।

No comments :