//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद: पुलिस कर्मचारियों की सख्त ड्युटियों के मद्देनजर विभाग अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य के प्रति भी सजग है। 16 अप्रैल को पुलिस आयुक्त कार्यालय सेक्टर 21C फरीदाबाद में नेत्र जांच शिवर का आयोजन कराया गया। इस दौरान 75 से अधिक पुलिस कर्मचारियों की आंखों की जांच की गई है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 16 अप्रैल को सेंटर फॉर साइट क्लिनिक सेक्टर 16 की टीम द्वारा कार्यालय पुलिस आयुक्त सेक्टर 21 C फरीदाबाद में एक निःशुल्क नेत्र जांच शिवर का आयोजन किया गया। 6 सदस्यों की टीम नेत्र जांच यंत्रों से सुसज्जित बस के साथ पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंची। जिनके द्वारा कार्यालय में नियुक्त 75 से अधिक पुलिस कर्मचारियों की आंखों की जांच की गई। लगभग सभी कर्मचारियों की आंखें स्वस्थ पाई गई। हिमाद्री कौशिक पुलिस उपायुक्त मुख्यालय में शिविर का लाभ उठाया और अपनी आंखों की जांच कराई।
पुलिस उपायुक्त, मुख्यालय हिमाद्री कौशिक ने कहा कि कर्मचारी लगातार ड्युटियां करते हैं, जिस कारण उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। समय-समय पर विभाग द्वारा चिकित्सा शिविर का आयोजन कराया जाकर कर्मचारी की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर कराया जाता है। बृहस्पतिवार, 16 अप्रैल को भी कार्यालय पुलिस आयुक्त सेक्टर 21 C में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन कराया गया है।

No comments :