HEADLINES


More

3 हजार से ज्यादा कर्मचारियों ने 3 घंटे काम बंद कर निगम मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 16 April 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//


 फरीदाबाद 16 अप्रैल।


मजदूरों के न्यूनतम वेतन बढ़ोतरी के आंदोलन, अग्निशमन विभाग की हड़ताल और अपनी मांगों के प्रति सरकार व विभाग की वादाखिलाफी के खिलाफ बृहस्पतिवार को नगर निगम के 3 हजार से ज्यादा कर्मचारियों ने 3 घंटे काम बंद कर निगम मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में मजदूरों के न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी करने और घोषित न्यूनतम वेतन लागू करना सुनिश्चित करने, अग्निशमन विभाग के 16 फरवरी को शहीद हुए भवीचंद शर्मा व रणबीर सिंह को शहीद का दर्जा, आश्रितों को एक एक करोड़ रुपए आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। प्रदर्शन के बाद पालिका कर्मचारियों की मांगों का ज्ञापन निगम आयुक्त कौ सौंपा गया। जिसमें मांगों का समाधान न होने पर 1 व 2 मई को राज्यव्यापी हड़ताल करने की चेतावनी दी गई। प्रदर्शन को अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा, महासचिव ए.श्री कुमार, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री, जिला प्रधान करतार सिंह, सचिव बलबीर सिंह, नगरपालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान दलीप बोहत और सचिव अनिल चिंडालिया आदि ने संबोधित किया।

नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार व स्थानीय शहरी निकाय विभाग मानी हुई मांगों को लागू न कर कर्मियों को हड़ताल करने पर मजबूर कर रहें हैं। दो महीने बीत जाने और 8 अप्रैल से चल रही हड़ताल के बावजूद अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं हो रहा है। इसलिए अग्निशमन विभाग की हड़ताल आगे बढती जा रही है। उन्होंने कहा कि
ठेका प्रथा समाप्त कर ठेकों में लगे कर्मचारियों को विभाग के रोल पर करने, पालिका रोल, दैनिक वेतन भोगी व हरियाणा कौशल रोजगार निगम सहित सभी प्रकार के कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, पक्का करने तक पक्के कर्मचारियों की तर्ज पर चिकित्सा प्रतिपूर्ति लाभ,एक्स ग्रेशिया एवं सेवानिवृत्ति पर ग्रेजुएट देने , भत्तों सहित समान काम समान वेतन देने ,न्यूनतम वेतन ₹30000 देने, वेतन विसंगतियां दूर करने की मांग को लेकर व अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की मांगों के प्रति सरकार लगातार नकारात्मक रवैया है। उन्होंने कहा कि संघ ने उचित मार्फत से शहरी स्थानीय निकाय मंत्री , सहित सभी विभागीय अधिकारियों को 1 मई से दो दिवसीय हड़ताल पर जाने का नोटिस भी दिया। इस क्रम में जोरदार प्रदर्शन करते हुए नगर निगम कमिश्नर कार्यालय पर कर्मचारी पहुंचे और नगर निगम के अतिरिक्त निगम आयुक्त गौरव अंतिम को भी हड़ताल का नोटिस दिया गया ।

नगर निगम कर्मचारियों ने एनसीआर में न्यूनतम वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर श्रमिकों के आंदोलन का समर्थन करते हुए सरकार को चेतावनी दी है  कि वह मजदूरों पर पुलिसिया जुलम बंद करें और न्यूनतम वेतन ₹30000 रुपए लागू करें। निगम कर्मचारी फायर कर्मचारी के हड़ताल के समर्थन में भी भाईचारा एकता मजबूत करते हुए जोरदार समर्थन करते हुए दिखाई दिए। कर्मचारियों ने सरकार से चेतावनी देते हुए कहा कि अग्निशमन कर्मचारियों की मांगे न्याय उचित है सरकार जल्द उनको बातचीत कर समाधान करने का काम करें ।
आज की 3 घंटे की सांकेतिक हड़ताल दौरान किए गए आक्रोश प्रदर्शन एवं सभा की अध्यक्ष का नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान दिलीप बोहत ने की इस सभा में प्रमुख रूप से अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी फैडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा व फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव ए. श्री कुमार तथा सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री मुख्य रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने फायर पालिका एवं श्रमिक आंदोलन का जोरदार समर्थन किया।

प्रदर्शन को अन्य के अलावा कर्मी नेता करतार सिंह बलबीर सिंह अनिल चंडालिया वेद शर्मा अनूप चंडालिया अजय शास्त्री महेंद्र गुड़िया जितेंद्र छाबड़ा श्री नंद ढाकोलिया नरेश भगवान राजवीर प्रेमपाल दर्शन व देवी चरण शर्मा राम रतन कर्दम मनोज शर्मा देवकीनंदन तथा महिला नेता सरोज देवी ललिता देवी शकुंतला वीणा कमलेश सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भी संबोधित किया


No comments :

Leave a Reply