HEADLINES


More

फरीदाबाद पुलिस ने दिल्ली बॉर्डर पर की नाकाबंदी: मुंबई एक्सप्रेस-वे पर गाड़ियों की तलाशी ली

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 9 April 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद में दिल्ली-मुंबई-बड़ौदा एक्सप्रेस-वे के साथ लगते हरियाणा-दिल्ली बॉर्डर पर बुधवार देर रात पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान फरीदाबाद पुलिस, ट्रैफिक पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने नाका लगाकर आने-जाने वाले वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच की। अभियान के दौरान कई वाहनों को रोककर उनके दस्तावेजों की जांच की गई और वाहन चालकों से पूछताछ भी की गई।

मौके पर मौजूद बडख़ल एसीपी विनोद कुमार ने बताया कि हरियाणा के डीजीपी के निर्देशों के अनुसार, जिले में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए समय-समय पर बॉर्डर क्षेत्रों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाता है। इसी कड़ी में दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर यह विशेष अभियान चलाया गया है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा सके।

उन्होंने बताया कि इस चेकिंग के दौरान पुलिस टीम यह भी सुनिश्चित कर रही है कि कोई व्यक्ति शराब पीकर वाहन न चला रहा हो और हाईवे पर हुड़दंगबाजी जैसी गतिविधियां न कर रहा हो। यदि कोई व्यक्ति इस तरह की गतिविधियों में शामिल पाया जाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


No comments :

Leave a Reply