HEADLINES


More

पुलिस टीम ने एक घर में छापेमारी कर 17 पेटी शराब बरामद की

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 9 April 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद जिले के पाली चौकी क्षेत्र में पुलिस ने मुखबिर से आधार पर कार्रवाई करते हुए बुधवार रात अवैध शराब को पकड़ा। पुलिस टीम ने एक घर में छापेमारी कर 17 पेटी शराब बरामद की है। इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है, वहीं कार्रवाई की जानकारी आबकारी विभाग को भी दे दी गई है।

पाली चौकी इंचार्ज प्रदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को रात करीब 9 बजे सूचना मिली थी कि पाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाला व्यक्ति अपने घर में अवैध रूप से शराब की पेटियां रखकर बेचने का काम कर रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और संदिग्ध घर की जांच की।

तलाशी के दौरान घर के अंदर से कुल 17 पेटी शराब बरामद हुई। इनमें 11 पेटी देसी शराब और 6 पेटी अंग्रेजी शराब शामिल हैं। अंग्रेजी शराब की पेटियों में 3 पेटी अकॉनिक और 3 पेटी रॉयल स्टेज ब्रांड की बताई गई हैं।

पुलिस के अनुसार यह शराब प्रवीण नामक व्यक्ति के घर से बरामद हुई है, जो उसी कॉलोनी में रहता है। पुलिस का कहना है कि आरोपी अवैध रूप से शराब बेचने का काम कर रहा था। सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर चौकी में जमा करा दिया है।


No comments :

Leave a Reply