फरीदाबाद नगर निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को चुनाव हारने वाले निर्दलीय पार्षद आज पंचकूला स्थित प्रदेश कार्यालय पंचकमल में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए हैं। बल्लभगढ़ से निर्दलीय विधानसभा चुनाव लड़े राव रामकुमार भी आज भाजपा में शामिल हुए हैं।
भाजपा में शामिल होने वाले तीनों पार्षद एक ही परिवार के है और तीनों ने अलग-अलग वार्ड आजाद कंडीडेट के तौर पर चुनाव लड़कर भाजपा के उम्मीदवार को
हराया था।
निगम में मार्च 2025 में मेयर और पार्षद पदों के लिए चुनाव हुआ। इस चुनाव में बल्लभगढ़ से एक ही परिवार से तीन पार्षद चुने गए। इन तीनो की जीत की प्रदेश में जमकर चर्चा हुई। तीनों ने आजाद चुनाल लड़ा। जिसके चलते भाजपा के प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा।
फरीदाबाद के वार्ड नंबर 42 से आजाद चुनाव जीतकर दीपक यादव पार्षद है। उनकी पत्नी रश्मि दीपक यादव भी वार्ड नंबर-43 से पार्षद बनी है। साथ ही दीपक यादव का चचेरा भाई पवन यादव भी वार्ड-40 से पार्षद है। तीनों एक ही परिवार के सदस्य हैं और तीनों को एक ही चुनाव चिन्ह मिला है।

No comments :