HEADLINES


More

हरियाणा में 49 जजों का तबादला

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 29 April 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 चंडीगढ़: पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने हरियाणा की जिला न्यायपालिका में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 49 न्यायिक अधिकारियों के तबादले, पुनर्नियोजन और नई पोस्टिंग के आदेश जारी किए हैं। इस बड़े बदलाव में सिविल जज (सीनियर डिवीजन), चीफ ज्युडिशिल मजिस्ट्रेट, अतिरिक्त सिविल जज (सीनियर डिवीजन) और सिविल जज (जूनियर डिवीजन) स्तर के अधिकारियों को विभिन्न जिलों में बदला गया है। कई अधिकारियों के पदनाम भी परिवर्तित किए गए, जबकि कुछ के तबादले उनके स्वयं के अनुरोध पर हुए हैं।

किसे कहां मिली नियुक्ति
सिरसा में प्रवेश सिंगला को चीफ ज्युडिशियल मजिस्ट्रेट एवं सचिव जिला लीगल सर्विस अथॉरिटी पद से बदलकर सिविल जज (सीनियर डिवी


जन) नियुक्त किया गया, जबकि चीफ ज्युडिशियल मजिस्ट्रेट संतोष बगोठिया को उनकी जगह चीफ ज्युडिशियल मजिस्ट्रेट-सह-सिविल जज (सीनियर डिवीजन), सचिव जिला लीगल सर्विस अथारिटी लगाया गया।
जींद में मोनिका को चीफ ज्युडिशियल मजिस्ट्रेट-सह-सिविल जज (सीनियर डिवीजन) से बदलकर चीफ ज्युडिशियल मजिस्ट्रेट बनाया गया, जबकि अमित सिहाग को चीफ ज्युडिशियल मजिस्ट्रेट से बदलकर चीफ ज्युडिशियल मजिस्ट्रेट-सह-सिविल जज (सीनियर डिवीजन), सचिव जिला लीगल सर्विस अथारिटी नियुक्त किया गया।

No comments :

Leave a Reply