HEADLINES


More

फरीदाबाद में फर्जी एग्रीमेंट से महिला की जमीन हड़पने के मामले में AAP नेता गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 29 April 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद के सराय ख्वाजा थाना पुलिस ने आम आदमी पार्टी के व्यापार मंडल अध्यक्ष अमन गोयल को जमीन हड़पने और फर्जी दस्तावेज़ तैयार करने के एक गंभीर मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस आज आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी।

पुलिस के अनुसार यह मामला सेक्टर-35 स्थित प्लॉट नंबर 71 से जुड़ा है, जिस पर लंबे समय से कानूनी विवाद चल रहा था। दिल्ली निवासी माला शर्मा ने यह प्लॉट खरीदा था। कुछ समय बाद उसी प्लॉट को मालिक ने दोबारा अमन गोयल को बेच दिया। इस बीच प्लॉट मालिक की मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक माला शर्मा के पास प्लॉट की मूल रजिस्ट्री थी, जबकि अमन गोयल को केवल प्रमाणित प्रति के साथ जमीन बेची गई थी। इसके बावजूद अमन गोयल ने प्लॉट पर कब्जा करने की कोशिश की। शिकायतकर्ता माला शर्मा ने मामला कोर्ट में उठाया। कई सालों तक चले मुकदमे में सेशन कोर्ट से लेकर हाईकोर्ट तक माला शर्मा के पक्ष में फैसला आया। बाद में सुप्रीम कोर्ट ने भी उनके हक में निर्णय दिया।


थाना प्रभारी राकेश ने बताया कि प्लॉट पर कब्जा करने के उद्देश्य से अमन गोयल ने करीब दो महीने पहले अपने दोस्त जितेंद्र पाराशर के नाम पर पुरानी तारीख का फर्जी एग्रीमेंट तैयार कराया। पुलिस जांच में सामने आया कि यह एग्रीमेंट वर्ष 2024 में बनाया गया था, लेकिन दस्तावेज़ में वर्ष 2023 की तारीख दर्शाई गई थी। इसी आधार पर पुलिस ने अमन गोयल को गिरफ्तार किया।

No comments :

Leave a Reply