//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद – फरीदाबाद पुलिस द्वारा संगीन अपराधों में संलिप्त आरोपितों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। 22/23 अप्रैल की रात, थाना डबुआ क्षेत्र में हत्या कर शव को कूड़े में फेंकने के मामले में क्राइम ब्रांच DLF की टीम ने दो और आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान प्रेमचंद (42) निवासी गांव बुढ़ा, जिला अलीगढ़, उत्तर प्रदेश, हाल उत्तम नगर डबुआ फरीदाबाद तथा अजेन्द्र (24) निवासी गांव लरौता, जिला हाथरस, उत्तर प्रदेश, हाल उत्तम नगर डबुआ फरीदाबाद के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि प्रेमचंद मृतक जयबीर का साढ़ू है तथा अजेन्द्र प्रेमचंद का बेटा है। जिन्होंने मृतक के शव को ठिकाने लगाने के लिये स्थान की जानकारी दी थी और जयवीर की डेड बॉडी को ठिकाना लगाने के लिये चंद्रप्रकाश और जितेंद्र उर्फ गुड्डू के साथ गये थे। जिनको माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
बता दें कि 23 अप्रैल को जयबीर की डेड बॉडी पाली डबुआ रोड पर मिली थी। घटनाक्रम के संबंध में मृतक के भाई धर्मवीर की शिकायत पर थाना डबुआ में हत्या की धारा में मामला दर्ज किया गया था। मृतक की पत्नी व साले चंद्र प्रकाश को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

No comments :