//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद – साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने APK फाइल के माध्यम से 7,09,000/- रुपये की ठगी के मामले में 13 अप्रैल को एक आरोपित को करनाल से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिसकी पहचान शेख मुस्ताक अब्दुल रहीम निवासी गांव सुसावल, जिला जलगांव (महाराष्ट्र) के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार भीमसेन कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 3 जनवरी को उसे “OM SAI RAM” नामक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया, जिसमें “RTO CHALLAN.apk” नाम की फाइल भेजी गई। उक्त फाइल पर क्लिक करते ही वह उसके मोबाइल फोन में इंस्टॉल हो गई। इसके बाद 7 जनवरी को उसको बैंक की ओर से उसकी FD के प्रीमैच्योर लिक्विडेशन का संदेश प्राप्त हुआ। जिसके बाद उसके खाते से दो अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल 7,09,000/- रुपये की धोखाधड़ी की गई है। जिस पर साइबर थाना बल्लभगढ़ में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पूछताछ में सामने आया कि वह खाताधारक है, जिसने अपना बैंक खाता ठगों को उपलब्ध कराया हुआ था। उसके खाते में ठगी की राशि के 7,09,000/- रुपये ट्रांसफर हुये थे।
वह सूरत की एक निजी कंपनी में सेल्स मैनेजर के पद पर कार्यरत है तथा अपनी कंपनी के काम से करनाल में आया था, जिसको थाना साइबर बल्लभगढ़ की टीम ने तकनीक सहायता के गिरफ्तार कर 6 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

No comments :