HEADLINES


More

300 ग्राम गांजा के साथ एक गिरफ्तार, क्राईम ब्रांच सेक्टर-48 की कार्रवाई

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 14 April 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं की टीम द्वारा अवैध नशा पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। 13 अप्रैल को क्राईम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने 300 ग्राम गांजा सहित एक आरोपित को काबू किया है। जिसकी पहचान धर्मेन्द्र वासी दिलिप कॉलोनी, फरीदाबाद के रूप में हुई है।


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 13 अप्रैल को क्राईम

ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों की सूचना पर कार्रवाई करते हुए धर्मेन्द्र वासी दिलिप कॉलोनी, फरीदाबाद को दशहरा ग्राउंड के पास से काबू किया है। राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में उसके पास से 300 ग्राम गांजा बरामद हुआ। जिसके विरुद्ध थाना SGM नगर में एन.डी.पी.एस. की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

पूछताछ में सामने आया कि वह ऑटो चलाने काम करता है और गांजा को जहांगीर पुरी दिल्ली से 6000/-रू में खरीद कर लाया था। जिसका पहले भी अपराधिक रिकॉर्ड रहा है। जिसके विरुद्ध एन.डी.पी.एस. एक्ट व एक्साइज एक्ट के 11 मामले फरीदाबाद के विभिन्न थानों में दर्ज हैं। जिसको माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।

No comments :

Leave a Reply