HEADLINES


More

कांग्रेस नेता को हरियाणा में भेजा ₹78 करोड़ बिजली बिल

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 4 April 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 नारनौल में बिजली निगम ने यूथ कांग्रेस के जिला प्रधान के घर का 78 करोड़ 92 लाख रुपए का बिजली बिल भेज दिया। इस बिल का मैसेज उनके मोबाइल पर आया, जिसे देखने के बाद उनके होश उड़ गए।

सबसे खास बात यह है कि निगम की ओर से जारी बिल में अप्रैल 2026 की बिलिंग अवधि दिखाई गई है, जबकि मीटर रीडिंग मात्र 6 दिनों की बताई गई है। बिल में बिल्ड यूनिट्स 9,99,99,429 दर्शाई गई है, जो किसी भी उपभोक्ता के लिए असंभव जैसा है।

मैसेज आने के बाद वे तुरंत दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) के दफ्तर पहुंचे, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि यह बिल जानबूझकर भेज गया है। उनकी एक छोटी से आटा चक्की है, जो 2 साल से बंद पड़ी है।

उधर, बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता शिवराज सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। बिल में हुई गड़बड़ी को ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है।


No comments :

Leave a Reply