फरीदाबाद में आज हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी HSVP ग्राउंड में धन्यवाद एवं विकसित फरीदाबाद रैली को संबोधित करने के लिए पहुंचे। सीएम ने इस दौरान 120.76 करोड़ रुपये की लागत से पूरी होने वाली चार विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। सीएम ने रोजगार मेले में चयनित युवाओं को बटन दबाकर अपॉइंटमेंट लेटर जारी किए।
सीएम सैनी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में 217 वादे किए थे, सरकार ने एक साल में ही 60 पूरे कर दिए हैं। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस ने पूर्व में हमेशा झूठ बोलकर सत्ता पर कब्जा किया है। इसलिए जनता ने बाहर किया। सीएम सैनी ने कहा, भाजपा सरकार में हर जन की भागीदारी है। साथ ही कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार राष्ट्र प्रथम के उद्देश्य के साथ काम कर रही है।
उन्होंने कहा, पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण जहां पूरी दुनिया में तेल के दाम बढ़े हैं तो वहीं अपने देश में दाम स्थिर हैं। सरकार ने दाम नहीं बढ़ाए। उन्होंने कहा कांग्रेस ने 2004 से 2014 तक कोई विकास कार्य नहीं किया। सिर्फ भम्र और भ्रष्टाचार की राजनीति की।
सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार सबका साथ, सबका विश्वास और सबके विकास के लिए काम कर रही है। कहा कि फरीदाबाद में पिछले 11 सालों में फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में 1321 करोड़ रुपये के विकास कार्य किए।

No comments :