HEADLINES


More

चोरी के आभूषण खरीदने वाले सुनार से 4 लाख रूपये बरामद

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 29 April 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद- 2 अप्रैल को सेक्टर 75 स्थित एक मकान से चोरी के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने चोरी के आभूषण खरीदने वाले सुनार हरिओम वासी पंचनगरी जिला अलीगढ़ उत्तर प्रदेश से 4 लाख रूपये बरामद किये है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार प्रदीप वासी सेक्टर-75 ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि 2 अप्रैल को वह सेक्टर-9 स्थित अपने दूस

रे घर गया था, अगले दिन जब वह वापिस घर लौटा तो देखा की कोई नामालूम घर से आभूषण व नगदी चोरी करके ले गया था। जिस शिकायत पर थाना बी.पी.टी.पी. में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि हरिओम की अलीगढ में सुनार की दुकान है। उसने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले संदीप व सचिन से चोरी के आभूषण खरीदे थे और उनको नये आभूषणों में  परिवर्तित करके बेच दिया था। जिससे ₹400000 बरामद किये गये हैं। संदीप और सचिन को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

No comments :

Leave a Reply