HEADLINES


More

शादी समारोह के दौरान मारा था चाकू, दो आरोपित गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 29 April 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: सेक्टर-46 स्थित कम्युनिटी सेंटर के बाहर शादी समारोह के दौरान चाकू मारने और मारपीट करने के मामले में फरीदाबाद पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सुमित (24) और रोहित (30) निवासी गांव अनंगपुर के रूप में हुई है। 


पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, लकड़पुर निवासी बंटी ने शिकायत दी थी कि 25 अप्रैल की रात करीब 10:30 बजे वह सेक्टर-46 के कम्युनिटी सेंटर में एक शादी समारोह में शामिल था। इसी दौरान सुमित भडाना ने उसे फोन कर बाहर बुलाया। जैसे ही बंटी बाहर पहुंचा, वहां पहले से मौजूद सुमित और रोहित ने उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि सुमित ने चाकू से वार किया, जबकि रोहित ने लोहे की रॉड से हमला किया। इसी दौरान दो अन्य युवक भी वहां पहुंचे और उन्होंने भी मारपीट की। बंटी का दोस्त मनीष जब उसे बचाने पहुंचा तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। शिकायत के आधार पर थाना सूरजकुंड में मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सुमित और मनीष एक ही परिवार से संबंधित हैं और उनके बीच जमीन को लेकर पुराना पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते बंटी को निशाना बनाया गया क्योंकि बंटी मनीष को दोस्त है पहले हुये पारिवारिक विवाद में बंटी ने मनीष का साथ दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

No comments :

Leave a Reply