फरीदाबाद ग्रेटर में 22 साल के स्टूडेंट ने अपने फौजी ताऊ की लाइसेंसी रिवाल्वर से सिर में गोली मार ली। स्टूडेंट ने यह कदम घर के बाथरूम में बंद कर उठाया। घर में गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार के लोग उस ओर दौड़े। इसके बाद किसी तरह बाथरूम का दरवाजा खोलकर देखा तो वहां स्टूडेंट खून से लथपथ पड़ा था।
इसके बाद उसे तुरंत निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां पर डाक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। इसके बाद सूचना पर बीपीटीपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार, युवक YMCA यूनिवर्सिटी में बीएससी के थर्ड ईयर का स्टूडेंट था।
उसने सुसाइड क्यों किया? पुलिस इस बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने उसके ताऊ की लाइसेंसी रिवॉल्वर को भी कब्जे में ले लिया है। पुलिस की ओर से उसके मोबाइल की भी डिटेल चेक की जा रही है, ताकि कोई सुसाइड के पीछे का कोई कारण सामने आ सके।

No comments :