HEADLINES


More

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 4,43,68,974 रुपये की ठगी, खाताधारक गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 12 April 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद:- फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर लगभग 4.43 करोड़ रुपये की ठगी करने के मामले में साइबर थाना NIT की टीम ने खाताधारक को 11 अप्रैल को लुधियाना पंजाब से गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान सौरभ(27) निवासी नामदेव कालोनी लुधियाना (पंजाब) के रूप में हुई है।


पुलिस प्रवक्ता अनुसार 24 अक्टूबर 2025 को सेक्टर-9, फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसकी एक डेटिंग वेबसाइट के माध्यम से एक युवती से जान-पहचान हुई, इसके बाद व्हाट्सएप कॉल पर भी उनकी बातचीत होती रही। युवती ने उसे बताया कि वे, फॉरेक्स ट्रेडिंग में निवेश कर भारी मुनाफा कमाते हैं। फिर निवेश के लिए https://www.marketaxess.vip नामक वेबसाइट पर उसका अकाउंट बनवाया गया। जिस पर उसने अप्रैल से जून 2025 के बीच विभिन्न ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल 4,43,68,974 रुपये निवेश कर दिये और जब उसने अपनी निवेश की गई राशि निकालने का प्रयास किया तो वह पैसे नही निकाल सका। जिस पर साइबर थाना NIT में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपित खाताधारक है जिसकी फर्म के खाता में 20 लाख 20 हजार रुपये आये थे। आरोपित 10वीं पास है व एक फैक्ट्री में काम करता है। मामले में अब तक कुल 15 आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी सौरभ को माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।


No comments :

Leave a Reply