HEADLINES


More

अवैध हथियार रखने व उपलब्ध करवाने वाले सहित 3 गिरफ्तार, 2 देसी कट्टा बरामद

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 12 April 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है जिसके निरंतर में कार्रवाई करते हुये फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं की टीम ने 2 अलग-अलग मामले में 3 आरोपितों को गिरफ्तार कर 2 देसी कट्टा बरामद किए है। 


पुलिस प्रवक्ता अनुसार 11 अप्रैल को अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने अपने गुप्त सूत्रो से प्राप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुये बबली(21) वासी छांयसा फरीदाबाद को अवैध देसी कट्टा सहित नाहर सिंह स्टेडियम रोड से गिरफ्तार किया था। जिसने दौराने पूछताछ बताया कि वह देसी कट्टा धर्मजीत(22) वासी छांयसा फरीदाबाद से 5000 रुपये में खरीद कर लाया था। जिस पर कार्रवाई करते हुये अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने धर्मजीत को गिरफ्तार किया है।

वहीं एक अन्य मामले में अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने कार्रवाई करते हुये मोनू गुप्ता वासी सुरदास कॉलोनी गाँव मिर्जापुर फरीदाबाद को अवैध देसी कट्टा सहित टोल टैक्स धौज के नजदीक से गिरफ्तार किया है।


No comments :

Leave a Reply