HEADLINES


More

एक सप्ताह में 27 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 96,67,859/-₹ बरामद

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 12 April 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद-  पुलिस उपायुक्त, मुख्यालय हिमाद्री कौशिक के नेतृत्व में फरीदाबाद पुलिस की साइबर थानों की टीम द्वारा ठगों पर लगातार कार्रवाही की जा रही है। 04 अप्रैल से 10 अप्रैल के बीच फरीदाबाद पुलिस के तीनों साइबर थानों की टीम ने एक सप्ताह में 27 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर 96,67,859/-₹ रुपए बरामद किये हैं। 


पुलिस प्रवक्ता अनुसार फरीदाबाद पुलिस की साइबर थानों की टीम ने 6 मुकदमों में कार्रवाई करते हुए 27 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें साइबर थाना एनआईटी का 1, सेंट्रल के 2 व बल्लभगढ़ के 3 मामले शामिल है। इस दौरान साइबर थाना की टीमों ने 96,67,859/-₹ बरामद किये हैं। इसी प्रकार 343 शिकायतों का निस्तारण कर 4,01,383/-रू खातों में फ्रिज कराये हैं। यह कार्रवाई साइबर थानों की टीम ने 04 अप्रैल से 10 अप्रैल तक एक सप्ताह के दौरान की है।

गिरफ्तार आरोपियों में राशिदुल, मोहित, सोनू मीणा, कुलदीप मीणा, अमन कुमार, अमन सिंह, रिधम, रबियुल,राहुल, राहुल गोयल, विपिन, लालजीत, मोहम्मद असलम रजा, रोहित कुमार, सचिन मित्तल, मुकेश गुप्ता, राहुल, शुभम, अभिनीत यादव, हर्ष गोस्वामी, राज  सहानिया, नवीन कुमार, जितेन, गौरव शर्मा, मनोज महापात्रा,सूरज जायसवाल व  मोहम्मद दाऊद नाम शामिल है।

हिमाद्री कौशिक पुलिस उपायुक्त, मुख्यालय ने कहा कि जागरूकता ही साइबर अपराध से लड़ाई का एक प्रभावी हथियार है। साइबर ठगी के मामले में तुरंत 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करें तथा ऑनलाइन वेबसाइट www.cybercrime.gov.in  पर भी शिकायत भेजें।


No comments :

Leave a Reply