//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद जिले में रविवार सुबह 3 छोटी दुकानों में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी बताई जा रही है। आग लगने से दुकानों में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया।
जानकारी के अनुसार प्रेस कॉलोनी स्थित शिव मंदिर के पास टीनशेड की छोटी-छोटी दुकानें हैं। रविवार सुबह अचानक एक दुकान से धुआं निकलता देख आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दुकान मालिक और फायर ब्रिगेड को दी।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। इस दौरान पुलिस भी मौके पर मौजूद रही और लोगों को सुरक्षित दूरी पर हटाया गया।

No comments :