HEADLINES


More

अंतरराज्यीय गिरोह के मास्टर माइंड समेत 4 गिरफ्तार, ₹2.30 करोड़ कैश-68 तोला सोना मिला

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 16 April 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 गुरुग्राम में सस्ते दाम पर सोने के सिक्के देने का लालच देकर ठगी करने वाला एक बड़ा रैकेट पकड़ा गया है। पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के मास्टर माइंड समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 2.30 करोड़ रुपए से ज्यादा की नगदी और लगभग 678 ग्राम (68 तोला) सोना बरामद किया है।

डीसीपी क्राइम हितेश यादव ने बताया कि आरोपी पहले असली सोना दिखाकर भरोसा जीतते थे और फिर सोने के नकली (पीतल) सिक्के देकर ठगी की वारदात को अंजाम देते। खास बात ये है कि ये गैंग बॉलीवुड स्टार के साथ भी ठगी कर चुका है। जिसमें आदित्य पंचोली भी शामिल हैं। वहीं, सलमान के पिता सलीम खान के पीए को भी ठगा गया।

गैंग के लोग गरीब मजदूर का भेष बनाकर घूमते और अपने साथ 5-6 असली सोने-चांदी के सिक्के रखते थे। आरोपी पैसे वाले लोगों को दिखा कर कहते हैं कि ये मुझे जमीन की खुदाई में मिले है, आप मुझे अपना नंबर दे दे और इनको चेक कराकर मुझे दे देना। ऐसी ही वो सभी को फंसाते थे।

ठगी के पैसे की बदौलत मास्टरमाइंड प्रभु ने चार शादियां कर रखी है और एक “लव यू” नाम की गुजराती फिल्म भी बना चुका है।


No comments :

Leave a Reply