HEADLINES


More

फरीदाबाद में ईस्ट-टू-वेस्ट कनेक्टिविटी को मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न मार्गों पर योजनाएं तैयार

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 16 April 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//


 फरीदाबाद में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और शहर के पूर्व से पश्चिम हिस्सों के बीच आवागमन को सुगम बनाने के लिए महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। इस दिशा में फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) द्वारा कई अहम कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट्स को आगे बढ़ाया जा रहा है।

एफएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं मुख्य अभियंता पीसी मीणा ने बताया कि शहर में ईस्ट-टू-वेस्ट कनेक्टिविटी को मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न मार्गों पर योजनाएं तैयार की गई हैं। इसी कड़ी में उन्होंने जिला उपायुक्त आयुष सिन्हा के साथ इन प्रस्तावित मार्गों का बुधवार देर शाम निरीक्षण किया और अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।


पीसी मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि, लगभग 8 किलोमीटर लंबे बड़खल से सैनिक कॉलोनी तक प्रस्तावित एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण की योजना पर तेजी से काम किया जा रहा है। इस एलिवेटेड कॉरिडोर के बनने से बड़खल क्षेत्र से सीधे सैनिक कॉलोनी तक पहुंचना आसान हो जाएगा।

No comments :

Leave a Reply