हरियाणा राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले पांच विधायकों को निलंबित कर दिया गया है। इन पर 16 मार्च को हुए राज्यसभा चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवार सतीश नांदल के पक्ष में क्रॉस वोटिंग करने के आरोप लगे थे। इस चुनाव में पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार कर्मवीर सिंह बौद्ध ने एक वोट से भी कम अंतर से जीत पाए थे।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय नेतृत्व ने हरियाणा कांग्रेस की अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति की रिपोर्ट को स्वीकार कर लि
या है, जिसमें विधायकों को निलंबित करने की सिफारिश की गई थी। रिपोर्ट में जिन विधायकों के नाम हैं, वे हैं शैली चौधरी (नारायणगढ़), रेनू बाला (साढ़ौरा), मोहम्मद इलियास (पुन्हाना), मोहम्मद इजराइल (हथीन) और जरनैल सिंह (रतिया) हैं।
कांग्रेस पार्टी से निलंबन किए जाने पर नारायणगढ़ से विधायक शैली चौधरी का पहला रिएक्शन आया है। उन्होंने बताया कि अभी उन्हें इस मामले में कोई चिट्ठी पार्टी की ओर से प्राप्त नहीं हुई है। जब तक वह उन्हें नहीं मिल जाती, तब तक वह इस मामले में कुछ नहीं कह पाएंगी। कहा कि वह अभी अपने परिवार के साथ हरियाणा से बाहर आई हुई हैं। संडे को उन्होंने आने की बात कही है।
उधर, सढौरा की विधायक रेनू बाला का मोबाइल फोन फिलहाल स्विच ऑफ है। उनके निजी सहायक (पीए) रवि ने बताया कि मैडम आज एक पारिवारिक कार्यक्रम में व्यस्त हैं। परिवार में सगाई समारोह आयोजित है, जिसमें बाहर से भी कई रिश्तेदार पहुंचे हुए हैं। पीए ने यह भी स्पष्ट किया कि सस्पेंशन से संबंधित कोई आधिकारिक पत्र अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है।

No comments :