HEADLINES


More

पानी-सीवरेज के पुराने बिलों पर ब्याज माफ:31 मई तक जमा करना होगा बकाया

Posted by : pramod goyal on : Friday, 10 April 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद नगर निगम की एडिशनल कमिश्नर सलोनी शर्मा ने कहा कि सरकार ने पानी और सीवरेज के बिलों में बड़ी राहत दी है। अब अगर किसी के पुराने बिल बकाया हैं, तो उन पर लगने वाला पूरा ब्याज (पेनल्टी) माफ किया जाएगा। इसके लिए उपभोक्ताओं को 31 मई तक अपना बकाया और चालू बिल जमा करना होगा।

उन्होंने कहा कि सरकार के इस फैसले से हजारों लोगों को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि केवल चालू कनेक्शन के बिल की राशि जमा करने पर एक बार के लिए 10 प्रतिशत का ब्याज लिया जा रहा है। जबकि पुराने बकाया बिलों के भुगतान पर कोई अतिरिक्त चार्ज नही लिया जायेगा।

एडिशनल कमिश्नर ने कहा कि यह सुविधा केवल मीटरयुक्त पानी कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं के लिए है। जिनके पास मीटर नहीं है, उन्हें योजना का लाभ लेने के लिए पहले मीटर लगवाना होगा। उन्होंने कहा 31 मई के बाद बिल न जमा करने वालों पर निगम कार्रवाई करेगा। इसके लिए भी तैयारी चल रही है जो लोग अपना बकाया बिल जमा नहीं करेंगे, उनके कनेक्शन काट दिए जायेंगे।

निगम अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे समय रहते अपने बिल जमा करें और पानी व सीवरेज कनेक्शन को नियमित कराएं। इसके लिए नगर निगम द्वारा अलग-अलग स्थानों पर कैंप भी लगाए जा रहे हैं।


No comments :

Leave a Reply