//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराध व अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिसके निरंतर में कार्रवाई करते हुये क्राईम ब्रांच सेक्टर 56 की टीम ने सेक्टर 25 स्थित हरियाणा विधुत प्रसारन निगम के डेडिकेटेड स्टोर से चोरी करने के मामले में 9 अप्रैल को विक्रम(36) वासी भौंडसी जिला गुरुग्राम व जाबिर(38) वासी जिला
बरेली UP को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार सेक्टर-25 स्थित हरियाणा विधुत प्रसारन निगम के कनिष्ठ अभियंता ने थाना सेक्टर-58 में दी अपनी शिकायत में बताया कि 3 फरवरी को डेडिकेटेड स्टोर कीपर का फोन आया और स्टोर से अनआर्मर्ड कॉपर केबल व अन्य सामान चोरी हो गया। जिस संबंध में साइबर थाना सेक्टर-58 में संबंधित धाराओं में ममला दर्ज किया गया।
पूछताछ में सामने आया कि जाबिर ने विक्रम की वैगनार गाडी बुक कर स्टोर की 2 दिन रैकी की थी। फिर जाबिर ने अपने साथियों के साथ मिलकर कबाडी मोईनुदीन की पिकअप से चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। विक्रम को 2 बार रैकी करने पर 6000 रुपये मिले थे। चोरी उपरांत जाबिर ने सारा सामान कबाडी मोईनुदीन को 2 लाख रुपये में बेच दिया था। विक्रम टैक्सी चालक है।
विक्रम को जेल जेल भेजा गया है वहीं जाबिर को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। जाबिर पर गुड़गांव व पलवल में चोरी के पांच मामले दर्ज हैं।
घटनाक्रम के संबंध में कबाड्डी मोईनुदीन को पहले ही गिरफ्तार कर कॉपर वायर बंडल-02, एल्युमिनियम तार बंडल-16, एल्युमिनियम वायर वंडल-05, एल्युमिनियम वायर पिस-56, तारो के ड्रम पिस-04 बरामद किया जा चुके है।

No comments :