HEADLINES


More

फरीदाबाद पुलिस ने सेक्टर-12 कोर्ट परिसर में किया मॉक ड्रिल; सुरक्षा व्यवस्थाओं और 'रिस्पॉन्स टाइम' को परखा

Posted by : pramod goyal on : Friday, 10 April 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने और किसी भी संभावित आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पुलिस कमिश्नरेट फरीदाबाद द्वारा सहायक पुलिस आयुक्त अपराध- 2, वरुण कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार 10 अप्रैल को सेक्टर-12 स्थित कोर्ट परिसर और आसपास के पार्किंग क्षेत्रों में एक मॉक ड्रिल (Mock Drill) का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। 


पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि करीब 1 घंटा 30 मिनट चली इस मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल की कार्यक्षमता, तालमेल और त्वरित कार्रवाई (Response Time) का परीक्षण करना था।

 *संयुक्त टीमों का रणनीतिक अभ्यास* 

इस मॉक ड्रिल में फरीदाबाद पुलिस की विभिन्न विशिष्ट इकाइयों ने हिस्सा लिया, जिनमें शामिल रहे:

क्राइम ब्रांच सेक्टर 48, ऊंचा गांव, सेंट्रल, सेक्टर 65, सेक्टर 85 व सेक्टर 56

बॉम्ब निरोधक दस्ता (Bomb Disposal Squad)

डॉग स्क्वाड (Dog Squad)

SWAT टीम (आधुनिक हथियार से लैस टीम)

स्थानीय थाना सेंट्रल की टीम

उन्होंने बताया कि सभी टीमों ने संयुक्त रूप से कोर्ट परिसर, Chamber area, और थाना व कोर्ट के बीच स्थित पार्किंग क्षेत्र को चारों ओर से घेरकर गहन कांबिंग/सर्चिंग (Combing Searching) अभियान चलाया।

 *बेहतरीन रिस्पॉन्स टाइम का प्रदर्शन* 

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शुक्रवार, 10 अप्रैल को आयोजित इस ड्रिल के दौरान टीमों के रिस्पॉन्स टाइम की बारीकी से जांच की गई। हिस्सा लेने वाली सभी टीमों द्वारा ड्रिल के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन किया गया।


No comments :

Leave a Reply