HEADLINES


More

संविधान निर्माता बाबा साहेब की जयंती पर जिले के 877 बूथों पर होंगे भव्य कार्यक्रम : पंकज पूजन रामपाल

Posted by : pramod goyal on : Friday, 10 April 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 10 अप्रैल। भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर ने अपने पूरे जीवन में कमजोर एवं पिछड़े वर्ग के लोगों के हक एवं अधिकारों के लिए संघर्ष किया। वे समता पर आधारित समाज के सच्चे निर्माता थे। उन्होंने संविधान निर्माण के माध्यम से समाज के सभी वर्गों को समान अधिकार दिलाने का ऐतिहासिक कार्य किया। उनके विचार आज भी सामाजिक न्याय एवं समरसता की प्रेरणा देते हैं। इसी भावना के साथ भाजपा फरीदाबाद द्वारा बाबा साहेब कि जयंती को पूरे जिले में धूमधाम से मनाने का संकल्प लिया गया है।

 

भाजपा जिला कार्यालय ‘अटल कमल’ में जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गईजिसमें बाबा साहेब जयंती कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा साझा की गई। बैठक में जिला महामंत्री चौधरी प्रवीण गर्ग, शोभित अरोड़ा, जिला टोली के सदस्यजिला उपाध्यक्ष एडवोकेट विक्रम सिंह अरुआअनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष गौरव चौहानजिला सचिव अनुराधा डिगवालजगदीश कुमारमनोज चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।


श्री पंकज रामपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में 12 अप्रैल से 20 अप्रैल तक जिलेभर में व्यापक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान के तहत फरीदाबाद जिले के सभी 877 बूथों पर सामाजिकसांस्कृतिक एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 12 अप्रैल को बाबा साहेब की प्रतिमाओं पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। 13 अप्रैल की शाम को प्रतिमाओं पर दीपोत्सव मनाया जाएगा। 14 अप्रैल को जयंती के अवसर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी तथा मिठाई का वितरण किया जाएगा। 

श्री रामपाल ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता बस्तियों में जाकर बाबा साहेब के जीवन दर्शन एवं उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। साथ ही बाबा साहेब से जुड़े विभिन्न स्थानों पर संगोष्ठियों का आयोजन किया जाएगाजिससे सामाजिक समरसतासमानता एवं संविधान के मूल्यों को और अधिक सशक्त किया जा सके। फरीदाबाद जिले में एक भव्य प्रबुद्ध सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगाजिसमें समाज के विभिन्न वर्गों के प्रबुद्धजन भाग लेंगे।


No comments :

Leave a Reply