मंगोलिया के उलानबातर में आयोजित हुई एशियन बॉक्सिंग एलीट बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 में फरीदाबाद के गांव डीग के युवक लोकेश ने कोरिया के बॉक्सर को हराते हुए तीसरा स्थान हासिल किया है। लोकेश ने 80-85 किलोग्राम वर्ग भार में जीत हासिल की है। लोकेश ने भारतीय सेना की तरफ से इसमें भाग लिया था। वह अभी सेना में रहकर देश की सेवा कर रहे है।
लोकेश ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगोलिया के उलानबातर शहर में एशियन बॉक्सिंग एलीट बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 का आयोजन किया गया। यह चैंपियनशिप 28 मार्च को शुरू हई जो 11 अप्रैल तक चली। इसमें अलग-अलग देशों के बॉक्सरों ने भाग लिया।
चैंपियनशिप में मेन एंड वूमेन दोनो शामिल रहे। लोकेश ने बताया कि 85 वर्ग किलोभार में उन्होंने कोरिया के बॉक्सर को हराकर तीसरी पोजिशन हासिल की और सिल्वर मेडल हासिल किया।
इससे पहले लोकेश ने तीन महीने पहले 9वीं एलीट मेन एंड वूमेन नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था। 6 दिवसीय चैंपियनशिप का आयोजन नोएडा में किया गया था। इसमें पूरे देश से अलग-अलग राज्यों से आकर करीब 32 टीमों ने भाग लिया। इसका आयोजन स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) और बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ( BFI) के द्वारा कराया गया था।

No comments :