फरीदाबाद जिला नगर निगम गर्मियों के मौसम में पानी की आपूर्ति करने के लिए अलग से प्लान तैयार कर रहा है। जिसका मसकद सभी कालोनियों में पानी की सप्लाई में संतुलन स्थापित करना है। निगम के अधिकारियों को इसके लिए एक रिपोर्ट तैयार करने के आदेश जारी किए गए है।
निगम कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि एसडीओ और जेई को ऐसी कॉलानियों की बनाने आदेश जारी किए गए है, जहां पर गर्मियों के मौसम में पानी की परेशानी सबसे ज्यादा होती है। इसके अलावा जिन कॉलोनियों में रेनीवेल का पानी नहीं पहुंच रहा है, उनकी सूची भी तैयार की जा रही है।
निगम द्वारा टैंकर के माध्यम से मीठा पानी उन कॉलोनियों में भिजवाया जाएगा, जहां पर रेनीवेल का पानी नही पहुंच रहा है। गर्मी को देखते हुए पानी वितरण को लेकर संतुलन बनाने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि दिन में एक समय में पानी सप्लाई की जाएगी।
एक सप्ताह के भीतर जेई और एसडीओ को पूरी रिपोर्ट निगम कमिश्नर के सामने पेश करना होगा। पार्षदों और विधायकों के दबाव में कई जगह पर बूस्टर से सुबह और शाम पानी सप्लाई किया जाता है। जिसकी वजह से अन्य क्षेत्रों में पानी नहीं पहुंच पाता है। सदन की बैठक में एनआईटी के पार्षदों ने इस बात को लेकर हंगामा किया था।

No comments :