//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद 13 अप्रैल
मजदूर किसान महिला दलितों पिछड़ों एवं वनवासी आदिवासियों की मसीहा भारतीय संविधान के शिल्पकार बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के 135 वें में जन्मदिन की सभी तैयारियां पूरी कर लिए हैं कल 14 अप्रैल को पूरे शहर में बाबा साहब का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जाएगा और सैकड़ो कार्यक्रमों का आयोजन होगा नगर निगम प्रशासन ने भी शहर के चौक चौराह्यों लाइटिंग लड़िया लगाकर सजाने का काम किया है वही दर्जन ऑन संस्थानों में दशहरा ग्राउंड में अंबेडकर एकता मंच के संयोजन से भव्य और विशाल कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 14 अप्रैल को प्रातः 8:00 बजे पीके चौक पर दर्जनों यूनियन एवं सामाजिक संस्थाओं के लोग एकत्रित होंगे और बीके चौक से अंबेडकर चौक हार्डवेयर तक सद्भाव रैली निकालकर समाज में एकता भाईचारे और संवैधानिक अधिकारों के प्रति सजगता मानव अधिकार सबको शिक्षा सबको रोजगार यह तारों के साथ भारतीय संविधान की मूल भावनाओं के अनुरूप आमजन को न्याय देने के नारों के साथ सद्भाव पदयात्रा निकाली जाएगी। प्रेस को यह जानकारी सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री अंबेडकर एकता मंच के प्रधान शेर सिंह उप प्रधान राजकुमार एवं नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला सचिव अनिल चांडाल व सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलबीर सिंह बालगोहर ने बताया कि बाबा साहब की 135वीं जयंती शहर में समरसता सामान्य अभिव्यक्ति की आजादी भेदभाव धार्मिक उन्माद के खिलाफ एवं भाईचारे का संदेश देते हुए मनाई जाएगी और डॉक्टर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की संविधान के अनुरूप और उनके सपनों का भारत निर्माण के लिए जन-जन तक डॉ भीमराव अंबेडकर, बा फूले एवं देश के लिए शहीद हुए शहीदों के विचारों को प्रचारीत करने का अंबेडकरवादी विचारधारा के संगठन काम करेंगे शास्त्री ने सभी शहर वासियों को बाबा साहब के जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए सभी से अपील की है कि वह प्रातः 9:00 बजे अंबेडकर चौक पर पहुंचे और उसके बाद दशहरा ग्राउंड में डॉक्टर भीमराव यह जन्मदिन पर विशाल भव्य आयोजन के कार्यक्रम दशहरा ग्राउंड में शामिल होकर बाबा साहब की चित्र छाया पर पुष्प अर्पित करें।

No comments :