HEADLINES


More

मोबाइल फोन छीनने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद

Posted by : pramod goyal on : Monday, 13 April 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद – थाना सराय ख्वाजा में दर्ज मोबाइल फोन छीनने के मामले में अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने एक आरोपित को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है तथा वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी बरामद किया है।


पुलिस प्रवक्ता के अनुसार थाना सराय

ख्वाजा में पवन सिंह निवासी देवली खानपुर, दिल्ली ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 12/13 मार्च की रात को वह दिल्ली-मथुरा रोड बाईपास कट, सराय ख्वाजा पर खड़े होकर रैपिडो बाइक का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान दो बाइक सवार युवक आये और उसके हाथ से मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। शिकायत पर थाना सराय ख्वाजा में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित की पहचान लविश कुमार निवासी शिव दुर्गा विहार, लक्कड़पुर के रूप में हुई है।

जिसने बताया कि वारदात के समय वह अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल पर आया था, मोटरसाइकिल वह चला रहा था, उसके साथी कबीर ने मोबाइल फोन छीन था।

जिसको न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है दूसरे आरोपित कबीर को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी बरामद कर लिया है।

No comments :

Leave a Reply