HEADLINES


More

सुवृंदा सूद ने रचा इतिहास: सीबीएसई 10वीं में 99.8 प्रतिशत अंक पाकर बनाया कीर्तिमान

Posted by : pramod goyal on : Friday, 17 April 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 17 अप्रैल। मॉडर्न विद्या निकेतन स्कूल, सेक्टर-17 की छात्रा सुवृंदा सूद ने सीबीएसई बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में 99.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न केवल जिले में बल्कि पूरे क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। सुवृंदा की इस अभूतपूर्व सफलता से उनके परिवार में उत्सव का माहौल है और बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।


सुवृंदा सूद ने विषयवार असाधारण प्रदर्शन करते हुए गणित, फ्रेंच, विज्ञान और इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए ।

दादा डॉ. अरविंद सूद ने गर्व से कहा कि सुवृंदा बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि की रही है। उसकी एकाग्रता और अनुशासन ने आज उसे इस मुकाम पर पहुँचाया है। उसने हमारे परिवार का नाम रोशन कर दिया है। जिसके लिए स्कूल प्रबंधन, प्रिंसिपल और अध्यापक सभी बधाई के पात्र हैं।

भावुक होते हुए पिता अंकुर सूद ने बताया कि बेटी की मेहनत सफल हुई। हमने कभी उस पर दबाव नहीं बनाया, उसने स्वयं अपनी पढ़ाई का शेड्यूल तय किया। उसकी यह सफलता अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा बनेगी। वहीं माता डॉ पारुल सूद ने कहा कि एक माँ के रूप में आज मेरा सीना गर्व से भर गया है। सुवृंदा ने साबित कर दिया कि निरंतर प्रयास और दृढ़ संकल्प से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

अपनी सफलता का श्रेय स्कूल और परिवार को देते हुए सुवृंदा सूद ने कहा कि मैंने कभी घंटों के हिसाब से पढ़ाई नहीं की, बल्कि जो भी पढ़ा उसे पूरी स्पष्टता के साथ समझा। मेरे शिक्षकों और माता-पिता ने हर कदम पर मेरा मार्गदर्शन किया। मेरा लक्ष्य भविष्य में देश की सेवा करना है और यह तो बस एक शुरुआत है। मेरे दादाजी मुझे हमेशा अच्छा करने के लिए  प्रोत्साहित करते हैं मेरे सबसे बड़े शुभचिंतक एवं प्रेरणास्रोत हैं।

स्कूल के प्रबंधक और प्रिंसिपल ने भी सुवृंदा सूद को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने फरीदाबाद के शैक्षणिक जगत में हर्ष की लहर दौड़ गई।

No comments :

Leave a Reply