HEADLINES


More

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के ऐतिहासिक पल की साक्षी बनीं फ़रीदाबाद की महिलाएं

Posted by : pramod goyal on : Friday, 17 April 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//


 फ़रीदाबाद, 17 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद के  जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम भारतीय राजनीति की तस्वीर बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इससे महिलाओं को नेतृत्व के नए अवसर मिलेंगे तथा उनके विचारों और प्राथमिकताओं को नीति निर्माण में उचित स्थान प्राप्त होगा। यह अधिनियम महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम हैजिससे देश की आधी आबादी सशक्त होगी।

पंकज पूजन रामपाल ने आगे कहा कि वर्ष 2014 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में महिलाओं के सम्मानसुरक्षा और आत्मनिर्भरता को लगातार बढ़ावा मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने हमेशा महिलाओं के सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उज्ज्वला योजनाबेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान सहित अनेक योजनाएं महिला सशक्तिकरण की दिशा में भाजपा सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संसद में पारित होने के ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने के लिए फ़रीदाबाद से बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्तासमाजसेवी एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी प्रतिष्ठित महिलाएं उत्साह और उमंग के साथ दिल्ली के लिए रवाना हुईं। इस अवसर पर ज़िला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने ज़िला प्रभारी नरेंद्र वत्स के साथ फरीदाबाद सेक्टर 15 स्थित भाजपा जिला कार्यालय ‘अटल कमल’ से महिलाओं को संसद भवन के लिए रवाना किया और उनके उत्साह की सराहना की। संसद जाने वाली महिलाओं में शिक्षाचिकित्सा, सामाजिक सेवाराजनीति और अन्य क्षेत्रों से जुड़ी महिलाओं की उल्लेखनीय भागीदारी रही। सभी महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारी शक्ति वन्दन अधिनियम को पास करवाने के प्रयासों के प्रति समर्थन व्यक्त करते हुए उनका आभार प्रकट किया।

 

भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि पिछले कई दशकों से देश में महिलाओं की भागीदारी और उनके अधिकारों को लेकर लगातार चर्चा होती रहीलेकिन किसी भी राजनीतिक दल ने उन्हें पूर्ण रूप से उनका अधिकार नहीं दिलाया। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को उनके वे अधिकार दिलाने का कार्य किया हैजो लंबे समय से लंबित थे। नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को बराबरी का अधिकार देने और उन्हें नेतृत्व की मुख्यधारा में लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश में सामाजिक और राजनीतिक बदलाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। नारी शक्ति वंदन अधिनियम केवल एक कानून नहींबल्कि विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक निर्णायक पहल है।

 

संसद भवन जाने वाली महिलाओं में प्रदेश महिला मोर्चा जिला सचिव गीता रक्षवालमहिला मोर्चा जिला अध्यक्ष राजबाला सरदानाजिला उपाध्यक्ष सीमा भारद्वाजप्रदेश महिला मोर्चा सोशल मीडिया संयोजक श्वेता शर्माअरुणिमा सिंहप्रियंका गुप्ताशाकिनी मंगलाखुशबू सिंहप्रतिभा तिवारीप्रभा सोलंकीप्रिंसिपल मनोज कंवरडॉक्टर शुभ्रा  कँवर, समाजसेविका सौभाग्य लक्ष्मीप्रीति रावत, प्रिया शर्मा, प्रतिभा गर्ग, पूर्व जिला पार्षद उम्मीदवार संतोष, रेखा दीक्षितजैनब नकवी सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी प्रतिष्ठित महिलाएं शामिल रहीं। 



No comments :

Leave a Reply