HEADLINES


More

हरियाणा में 7 जिलों में मौसम बिगड़ा, बारिश के साथ ओले गिरे

Posted by : pramod goyal on : Friday, 17 April 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 हरियाणा में शुक्रवार दोपहर बाद मौसम बदल गया। हिसार, सिरसा, कैथल, भिवानी, पानीपत और सोनीपत में तेज बारिश हुई। हांसी में बारिश के साथ ओले भी गिरे।

पानीपत के इसराना में अनाज मंडी में खुले में रखा गेहूं भीग गया। अधिकतर जिलों में बादल छाए हुए हैं और कई जगह आंधी भी चली।

मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ ने शाम 7 बजे तक जींद, हांसी, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, भिवानी और चरखी दादरी में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। बाकी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

वहीं, अगर गर्मी की बात करें तो गुरुवार को हरियाणा के 10 शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था। सबसे ज्यादा तापमान नारनौल में 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


No comments :

Leave a Reply