HEADLINES


More

LPG सिलेंडर से जुड़ी कोई समस्या नहीं, निर्बाध रूप से सप्लाई जारी : मंत्री राजेश नागर

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 28 March 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

फरीदाबाद : हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने कहा कि प्रदेश में LPG सिलेंडर से जुड़ी कोई समस्या नहीं है। प्रदेश में निर्बाध रूप से गैस सिलेंडर की सप्लाई जारी है। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से आह्वान किया कि जहां-जहां पीएनजी गैस की सप्लाई है, वहां अधिक से अधिक उपभोक्ता पीएनजी गैस का कनेक्शन लें। 

मंत्री राजेश नागर ने बताया कि आज नई दि


ल्ली के विज्ञान भवन में केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रहलाद जोशी और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री ने सभी राज्यों के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्रियों के साथ बैठक की और राज्यों के मौजूदा हालात की समीक्षा की गई। 

बैठक के दौरान सभी से सुझाव लिए गए और संभावित समस्याओं के बारे में भी विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि राज्य में LPG गैस की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और कहीं से भी किसी प्रकार की कमी की सूचना नहीं है।

No comments :

Leave a Reply