HEADLINES


More

पार्टी के दौरान गाना बजाने को लेकर की गई थी मारपीट, क्लब संचालक के बेटे सहित 2 गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 28 March 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद- पुलिस प्रवक्ता अनुसार सेक्टर 21A फरीदाबाद वासी एक व्यक्ति ने थाना बी.पी.टी.पी में दी अपनी शिकायत में बताया कि 26 मार्च को वर्ल्ड स्ट्रीट स्थित एक क्लब में उसकी बेटी के जन्मदिन का कार्यक्रम था। जहां पर क्लब के मालिक के बेटे रिशित के दोस्त भी पार्टी कर रहे थे। कार्यक्रम के दौरान रिशित चितकारा, वैभव व अन्य 10/11 लडको ने गाना चलाने को लेकर उसकी बेटी व उसके दोस्तों के साथ मारपीट की। जब शिकायतकर्ता सूचना पर वहां पहुंचा तो उसके साथ भी मारपीट की गई। जिस शिकायत पर थाना बी.पी.टी.पी में मारपीट की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।


उन्होंने आगे जानकारी दी कि घटनाक्रम के संबंध में थाना बी.पी.टी.पी की टीम ने 27 मार्च को रिशित (25) वासी सेक्टर-21 फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है वहीं 28 मार्च को ध्रुव वासी NIT 2 फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है। जिसके द्वारा घटनाक्रम के दौरान में अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर मारपीट की गई थी। थाना की टीम अन्य आरोपितों की तलाश कर रही है।


No comments :

Leave a Reply