HEADLINES


More

फाइनेस-कमेटी की गैरमौजूदगी में निगम का बजट पास:पुराने बजट में 336 करोड़ की बढ़ोतरी

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 28 March 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद नगर निगम सदन की बैठक में आज साल 2026-27 के लिए 2,236 करोड़ रूपए के बजट को सहमती की साथ पास कर दिया गया है, जबकि पिछले साल 1900 करोड़ रूपए का बजट पास किया गया था। निगम की फाइनेंस कमेटी के गठन के बगैर पहली बार बजट को मंजूरी दी गई है।

निगम के बजट को लेकर सदन की बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के साथ बल्लभगढ़ से भाजपा विधायक मूलचंद शर्मा, बडखल से धनेश अद्लखा और एनआईटी से विधायक सतीश फागना मौजूद रहे। निगम मेयर प्रवीण बत्रा और कमीश्नर धीरेंद्र खड़गटा सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बजट बैठक में सभी 46 पार्षद भी मौजूद रहे।

निगम मेयर प्रवीण बत्रा ने कहा कि सभी पार्षदों की आपसी सहमति से 2026-27 के लिए 2236 करोड़ रूपए का बजट पास किया गया है। शहर के विकास को ध्यान में रखते हुए बजट तैयार किया गया है। पिछले साल 1900 करोड़ रूपए का बजट रहा था। जिसमें 336 करोड़ रूपए की राशि को बढ़ाया गया है।

2,236 करोड़ रूपए में से 2,186 करोड़ रूपए नगर निगम द्वारा निगम के कार्यों पर खर्च किए जाएंगे।


बैठक में जहां एक तरफ केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के साथ बल्लभगढ़ से भाजपा विधायक मूलचंद शर्मा, बडखल से धनेश अद्लखा और एनआईटी से विधायक सतीश फागना मौजूद रहे। वहीं दूसरी तरफ हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल और राजेश नागर ने बैठक से दूरी बनाए रखी। निगम मेयर प्रवीण बत्रा ने कहा कि उन्होंने सबको आमंत्रित किया था।

No comments :

Leave a Reply