HEADLINES


More

झपटमारी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, चोरीशुदा मंगलसूत्र व वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद

Posted by : pramod goyal on : Friday, 13 March 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद – 26 फरवरी को 1-2 NIT चौक पर महिला का मंगलसूत्र छीनने के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने जय कुमार निवासी मिर्जापुर, हाल माता कॉलोनी मादलपुर, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।


पुलिस प्रवक्ता अनुसा

र जीरकपुर, पंजाब निवासी एक महिला ने पुलिस चौकी टाउन-2 में दी शिकायत में बताया कि वह अपने परिवार सहित किसी कार्य के संबंध में फरीदाबाद आई हुई थी। 26 फरवरी को वह अपने पति के साथ मार्केट गई हुई थी। रात करीब 9 बजे वह 1-2 चौक, NIT के पास खड़ी थी। तभी मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक आया और उसके गले से मंगलसूत्र तोड़कर फरार हो गया। महिला की शिकायत पर थाना कोतवाली में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने घटनाक्रम में कार्रवाई करते हुए जय कुमार को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने मोटरसाइकिल पर आकर महिला के गले से मंगलसूत्र तोड़कर झपटमारी की वारदात को अंजाम दिया था। जिसके खिलाफ पहले भी चोरी के 6 मामले फरीदाबाद में दर्ज हैं। पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा मंगलसूत्र तथा वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

No comments :

Leave a Reply