HEADLINES


More

बल्लभगढ़ में भूकंप जैसी आपदा से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए व्यापक मॉकड्रिल

Posted by : pramod goyal on : Friday, 13 March 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ में शुक्रवार को भूकंप जैसी आपदा से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए एक व्यापक मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास में सरकारी विभागों की कई टीमों ने भाग लिया और आपातकालीन हालात में राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास किया।

मॉकड्रिल के दौरान 6.7 तीव्रता के भूकंप की काल्पनिक स्थिति बनाई गई। जिसमें यह दर्शाया गया कि इलाके में भारी नुकसान हुआ है और कई लोग घायल या मलबे में फंसे हुए हैं। इस उद्देश्य के आधार पर संबंधित विभागों ने मिलकर राहत एवं बचाव कार्यों को अंजाम दिया और यह अभ्यास किया कि आपदा की स्थिति में लोगों की जान कैसे बचाई जा सकती है।

इस मॉकड्रिल में स्वास्थ्य विभाग की टीम, पुलिस विभाग, नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (NDRF), होमगार्ड, सिविल डिफेंस और एसडीएम कार्यालय की टीम सहित कई विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे। सभी टीमों ने आपसी समन्वय के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन, घायलों को प्राथमिक उपचार और सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने की प्रक्रिया का अभ्यास किया।


No comments :

Leave a Reply