HEADLINES


More

चोरी के दो अलग-अलग मामलों में तीन आरोपी गिरफ्तार, 30,300/-रू बरामद

Posted by : pramod goyal on : Friday, 13 March 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस की चोरों  कार्रवाई लगातार जारी है, इसी के चलते फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं की टीमों ने कार्रवाई करते हुए दो अलग अगल मामलों में तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर 30,300/-रू बरामद किये गये है।



पुलिस प्रवक्ता अनुसार ऋषि वासी वेदराम कॉलोनी, फरीदाबाद ने थाना पल्ला में दी शिकायत में आरोप लगाया था कि 30 जनवरी को वह अपने परिवार के साथ एक शादी के कार्यक्रम में अयोध्या गया हुआ था। 9 फरवरी को जब वह घर वापिस लौटा तो देखा कि घर के मेन गेट का ताला टूटा हुआ था कोई नामालूम घर से नगदी व आभूषण चोरी करके ले गया था। जिस शिकायत पर थाना पल्ला में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।

घटनाक्रम में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने पूर्ण सिहँ वासी ओम शांति एन्क्लेव फरीदाबाद व सन्तोष वासी गाँव सायकपुरा जिला आगरा उतर प्रदेश को गिरफ्तार किया है। जिनसे 20,000/-रू नगद बरामद किये गये है।

एक अन्य मामले में आमिर खान वासी बडखल ने थाना SGM नगर में दी शिकायत में आरोप लगाया था कि 6 फरवरी को जब वह नियर कमला नेहरू स्कूल स्थित अपने ऑफिस पर पहुंचा तो पाया की किसी ने ऑफिस के एसी का ऑउटडोर युनिट चोरी कर लिया गया था। जिस शिकायत पर थाना SGM नगर में चोरी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

जिस पर कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा ऊचा गांव की टीम ने नासीर वासी राजीव कॉलोनी, फरीदाबाद को गिरफ्तार कर कब्जा से 10,300/-रू नगद बरामद किये है।

तीनों आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

No comments :

Leave a Reply