HEADLINES


More

रैड क्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद द्वारा दिव्यांगजन व वरिष्ठ नागरिकों को कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण किए गए वितरित

Posted by : pramod goyal on : Friday, 13 March 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 आयुष सिन्हा, आई ए एस उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला रेडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के निर्देशानुसार एवं बिजेंद्र सोरौत सचिव, जिला रेडक्रॉस सोसाइटी, फरीदाबाद के मार्गदर्शन मे दिव्यांग व असहाय वरिष्ठ नागरिकों को सक्षम बनाने के लिए जिला रेडक्रास सोसायटी फरीदाबाद द्वारा संचालित रेडक्रॉस पुनर्वास केंद्र, फरीदाबाद एवं एलिम्को, नवादा फरीदाबाद द्वारा दिल्ली की संस्था इंटरनेशनल रिहैब सेंटर फॉर डिसेबल्ड (यूनिट ऑफ इंटरनेशनल रिहैब फाउंडेशन नई दिल्ली) के सहयोग से एक कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन बालभवन , फरीदाबाद  में किया गया, जिसमें 31 दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों को विभिन्न प्रकार के कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरित किए गये |



रेडक्रॉस सोसाइटी, फरीदाबाद के सचिव बिजेंद्र सोरौत ने बताया कि रेडक्रॉस जिले के हर जरूरतमंद दिव्यांग के घर पहुंचेंगे और उनकी मदद करेंगे | जिला में चिह्नित किए गए सभी दिव्यांगजन को एलिम्को की सहायता से सहायक उपकरण प्रदान किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि किसी भी दिव्यांगजन को अगर किसी प्रकार कि सहायक उपकरण की आवश्यकता है तो वह एलिम्को कार्यालय या  रेडक्रॉस कार्यालय से संपर्क कर सकता है।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित जिला बाल कल्याण अधिकारी  सुरेखा डागर  ने  रेडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के दिव्यांगजन हेतु लगाए गए इस शिविर की तारीफ करते हुए बताया कि रेडक्रॉस सोसाइटी समय समय पर अनेको शिविर आयोजित करते है जिससे समाज के हर वर्ग को लाभ मिलता है। उन्होंने रेडक्रॉस के इस पहल की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक बताया।

उपाधीक्षक पुरुषोत्तम सैनी ने रेडक्रॉस द्वारा चलाई जा रही अन्य सामाजिक गतिविधियों का उल्लेख करते हुए बताया कि जिला रेडक्रॉस सोसाइटी समाज की अनेक संस्थाओं के साथ मिलकर  सामाजिक कार्य कर रही है जिसमें दिव्यांगजनों के लिए दिव्यांग पुनर्वास केंद्र की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।  

शिविर में डॉ मनीष सूद, निदेशक इंटरनेशनल रिहैब सेंटर फॉर डिसेबल्ड, दिल्ली ने बताया कि पूर्व में जो जाँच माप शिविर आयोजित किया गया था जिसमे जो पात्र दिव्यांगजन थे उनको आज निःशुल्क सहायक उपकरण वितरित कर दिए गए है। शिविर में व्यवस्था सुचारु रही और पुनर्वास केंद्र की टीम ने का सहयोग सक्रिय रहा ।

विमल खंडेलवाल, सरंक्षक रेडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बताया कि , "सहायक उपकरण गतिशीलता, आत्मविश्वास और स्वतंत्रता को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाते हैं, जिससे विकलांग व्यक्ति शिक्षा, रोजगार और उद्यमिता में संलग्न हो सकते हैं और इस प्रकार आर्थिक आत्मनिर्भरता प्राप्त कर सकते हैं।"

कमलेश शास्त्री, मंडल बाल कल्याण अधिकारी ने बताया कि रेडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद जरूरतमंद दिव्यांग की मदद के लिए कार्य कर रही है।  उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस का प्रयास है कि दिव्यांग व्यक्ति को हर जरूरी सुविधा दी जाए, ताकि उनका जीवन यापन सही ढंग से हो सके।

रेडक्रॉस पुनर्वास केंद्र के डॉक्टर राकेश, भौतिक चिकित्सक, कार्यक्रम संयोजक डॉ जयपाल सिंह, टेक्नीशियन  ज्ञान प्रसाद, लिपिक बेबी सिंह, विपुल आजीवन सदस्य रेडक्रॉस फरीदाबाद एवं एलिम्को  से राजेश दास एवं उनकी टीम ने यहां पहुंचने वाले सभी पात्र दिव्यांगों को बैट्रीचलित तिपहिया साइकिल, व्हीलचेयर, कृत्रिम अंग, पढ़ने वाले दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के लिए मोबाइल फोन एवं  स्मार्ट कैन, मंदबुद्धि बच्चों के लिए एम आर किट एवं अन्य सहायक उपकरण उपलब्ध करवाए |

No comments :

Leave a Reply