//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद : LPG के कमर्शियल सिलेंडरों पर 9 मार्च से सरकार द्वारा रोक लगा दी गई है जिसके बाद अब गैस एजेंसी पर लोगों की लंबी-लंबी कतार देखने को मिल रही है। वहीं होटल संचालक और रेस्टोरेंट मालिक भी परेशान नजर आ रहे हैं। होटल और रेस्टोरेंट संचालकों का कहना है कि 9 मार्च से अचानक सिलेंडरों का मिलना बंद हो गया है इसके चलते अब मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।
होटल संचालकों का कहना है कि हर चीज के लि
ए लकड़ी की भट्ठी नहीं चला सकते इसीलिए बड़े सिलेंडरों का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में बड़े सिलेंडर मिल नहीं रहे तो कहीं ना कहीं अब आने वाले समय में होटल और रेस्टोरेंट बंद करने पड़ सकते हैं।
वहीं LPG के बड़े सिलेंडर न मिलने को लेकर गैस एजेंसी पर काम करने वाले लोगों ने बताया कि बड़े सिलेंडरों यानी कि कमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई पीछे से ही बंद कर दी गई है जिसके चलते आगे भी बड़े सिलेंडरों की सप्लाई नहीं की जा रही है। हालांकि एजेंसी संचालक ने यह भी माना कि एलपीजी घरेलू सिलेंडर की कोई कमी नहीं है सिर्फ कमर्शियल सिलेंडर ही बंद किए गए हैं।

No comments :