HEADLINES


More

होली के अवसर पर आर्थिक रूप से कमजोर तपेदिक मरीजो को किया गया विशेष पोषाहार वितरण

Posted by : pramod goyal on : Monday, 2 March 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 02 मार्च 2026 को  जिला रैडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहिम के तहत आयुष सिन्हा, उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला रैडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के मार्गदर्शन मे जिला रेडक्रॉस सोसायटी फरीदाबाद और लायंस क्लब फरीदाबाद डैफोडिल के संयुक्त तत्वावधान में पावन पर्व होली के शुभ: अवसर पर आर्थिक रूप से कमजोर तपेदिक के 65 मरीजों को विशेष पोषाहार वितरण किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित अनिल अरोड़ा, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायंस क्लब फरीदाबाद एवं संरक्षक, रैड क्रॉस सोसाइटी ने जिला रैडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद द्वारा संचालित मुहिम को बहुत ही सार्थक बताते हुए तपेदिक के रोगियों से अपील करते हुए कहा कि तपेदिक रोग लाइलाज नहीं है यदि इसकी पूरी दवाइयों का सेवन पूर्ण रूप से किया जाए। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया की जिला रेडक्रॉस सोसाइटी जब भी टी बी के रोगियों के लिए ऐसा कोई कार्यक्रम करेगी तो लायंस क्लब फरीदाबाद डैफोडिल सदैव अपना सहयोग देगा।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीराम, समाजसेवी ने शिरकत की । सर्वप्रथम विशिष्ट अतिथि ने अपने संबोधन मे कहा कि माननीय प्रधानमंत्री मंत्री जी का स

पना है कि वर्ष 2026 तक भारतवर्ष को टीबी मुक्त बनाना है तथा सभी प्रधानमंत्री जी के सपने को सभी समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग से ही पूर्ण किया जा सकता है अतः इस मुहिम को सार्थक करते हुए  फरीदाबाद की स्वयंसेवी संस्था अहम भूमिका निभा रही है।  जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव बिजेन्द्र सौरोत ने बताया कि तपेदिक की बीमारी बहुत ही खतरनाक बीमारी है, परन्तु लाइलाज नहीं है इस बीमारी का सफल इलाज यही है कि समय पर दवाइयां तथा पौष्टिक आहार ले और समय-समय पर अपनी जांच कराए ताकि आप खुद व अपने परिवार को इस जानलेवा रोग की चपेट में आने से बचा सकें | उन्होंने सभी रोगियों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।  

विशेष अतिथि डॉ एमपी सिंह, आजीवन सदस्य रेडक्रॉस सोसाइटी, फरीदाबाद ने अपने संबोधन में कहा कि तपेदिक जैसी गंभीर बीमारी से लड़ाई केवल दवाइयों से ही नहीं, बल्कि संतुलित एवं पौष्टिक आहार से भी जीती जा सकती है। उन्होंने कहा, “होली रंगों और खुशियों का पर्व है। इस अवसर पर जरूरतमंद मरीजों के जीवन में स्वास्थ्य और आशा के रंग भरना हम सबकी सामाजिक जिम्मेदारी है। जब तक समाज का हर वर्ग स्वस्थ नहीं होगा, तब तक सच्चे अर्थों में विकास संभव नहीं है।“
प्रताप सिंह, अधिवक्ता एवं आजीवन सदस्य रेडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद ने तपेदिक की बीमारी से बचाव के बारे में बताते हुए कहा कि तपेदिक कि बीमारी पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लडऩे में लहसुन कारगार होता है, रोगाणुरोधी गुण से भरपूर लहसुन, प्रतिरक्षा प्रणाली को भी बढ़ावा दे सकता है, पुदीने में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो तपेदिक से प्रभावित ऊतकों के उपचार में मददगार साबित हो सकते हैं ।
लायंस क्लब के प्रधान सुरेश शर्मा, क्लब सचिव राजेन्द्र कुमार और क्लब कोषाध्यक्ष दाऊ जी सिंह ने बताया कि टीबी एक गंभीर लेकिन पूरी तरह से उपचार योग्य बीमारी है। समय पर जांच, नियमित दवा और पर्याप्त पोषण से इस रोग को जड़ से खत्म किया जा सकता है। उन्होंने समाज के सक्षम लोगों से भी अपील की कि वे आगे आकर टीबी मरीजों को गोद लें और उनके उपचार व पोषण में सहयोग करें।
पुरषोत्तम सैनी, कार्यक्रम संयोजक, जिला रेडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद ने सभी तपेदिक रोगियों को माननीय प्रधानमंत्री के सपने के अनुसार देश को टी बी मुक्त बनाने के लिए सभी उपस्थित तपेदिक रोगियों को शपथ दिलवाई तथा इस बीमारी की चपेट में आने से बचने के लिए रोगियों को पूर्ण जानकारी दी। इसके अतिरिक्त उन्होंने रोगियों से संवाद कर उनका मनोबल बढ़ाया और रोगमुक्त जीवन की दिशा में सकारात्मक सोच अपनाने का आह्वान किया।
कुमारी मधु भाटिया ज़िला तपेदिक समन्वयक के द्वारा बताया गया कि टी बी प्रोजेक्ट में कार्यरत स्वयं सेवक समय-समय पर तपेदिक रोगियों को परामर्श देते है तथा उनको दवाइयों का निरंतर सेवन करने बारे में पूर्ण जानकारी रखते हैं। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन हिमांशु भट्ट, प्राथमिक चिकित्सा प्रवक्ता, रेडक्रॉस सोसाइटी, फरीदाबाद के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित जसवंत पंवार, नगर निगम पार्षद ने रेडक्रॉस की सराहना करते हुए बताया कि रेडक्रॉस एक मानवीय संस्था है जो समाज में लोगों की सहायता के लिए तत्पर रहती हैं। लोगों को समय-समय पर हर प्रकार की कुरीतियों से अवगत करवाते रहते  हैं।  
इस मौके पर कार्यक्रम में मुख्य रूप से दीपक भूतपूर्व सचिव लायंस क्लब डेफोडिल,  मदनलाल, प्रधान सैनी समाज, महेश जी, सुशील, रामबरन यादव, अशोक कुमार, केशव कुमार, युवराज, सुमित, संजू, परवीन, रानी, प्रेम, कमलेश, बलराम बृजमोहन शर्मा, व अन्य रेडक्रॉस स्टाफ ने पूर्ण सहयोग दिया।

No comments :

Leave a Reply