HEADLINES


More

हरियाणा बजट में महिलाओं को गाड़ियां खरीदने पर छूट

Posted by : pramod goyal on : Monday, 2 March 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को विधानसभा में बतौर वित्त मंत्री ₹2,23,658.17 करोड़ का बजट पेश किया। यह पिछले बजट की तुलना में 10.28 प्रतिशत ज्यादा है। सैनी ने बजट भाषण की शुरुआत गुरु नानक देव जी के सिद्धांत, ‘किरत कर, नाम जप, वंड छक’ से की। केसरिया पगड़ी पहनकर आए CM सैनी ने 3 घंटे 10 मिनट तक बजट भाषण पढ़ा।

उन्होंने कहा- प्रदेश में एग्री डिस्कॉम नाम से नया बिजली निगम बनाया जाएगा, जिसके तहत किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन दिए जाएंगे। नए जिले हांसी को मॉडर्न जिले के रूप में विकसित किया जाएगा।

हरियाणा रोडवेज द्वारा 50 नई इलेक्ट्रिक बसों की खरीद की जाएगी। ये बसें गुरुग्राम और चंडीगढ़ से मुख्य धार्मिक स्थलों जैसे कटरा, सालासर, खाटूश्याम


, हरिद्वार, अमृतसर जाएंगी। इसके अलावा, महिला अपने नाम पर गाड़ी खरीदती है, तो उन्हें टैक्स में 1% की छूट मिलेगी।

पुलिस भर्ती में अग्निवीरों के लिए 20 फीसदी रिजर्वेशन का प्रस्ताव रखा है। अगले साल 1300 अग्निवीरों की पुलिस में विशेष भर्ती होगी। दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का दायरा बढ़ाया गया है। 25 सितंबर 2026 से इस योजना का फायदा उन परिवारों को भी मिलेगा जिनकी सालाना कमाई 1.80 लाख रुपए तक है। इसके लिए 6,500 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है।

No comments :

Leave a Reply