फरीदाबाद - बड़खल से पूर्व विधायक चंद्र भाटिया ने अपने ऊपर लगे प्रॉपर्टी फ्रॉड के आरोपों को पूरी तरह निराधार बताते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पिछले दो-तीन दिन से यह प्रचार किया जा रहा है कि उन्होंने 70 से 80 लाख रुपए लेकर एक प्लॉट की रजिस्ट्री में गड़बड़ी करवाई और किसी अन्य व्यक्ति के नाम संपत्ति ट्रांसफर करा दी।
भाटिया ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उनका इस विवादित प्लॉट से कोई लेना-देना नहीं है और उन्हें इस संपत्ति के बारे में पहले कोई जानकारी भी नहीं थी।
उन्होंने कहा कि वह बड़खल विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रह चुके हैं और उनके पिता भी विधायक रहे हैं। इतने लंबे सार्वजनिक जीवन में कभी उनके परिवार पर इस तरह का आरोप नहीं लगा। उन्होंने कहा कि जो लोग आज उन पर आरोप लगा रहे हैं, वही लोग पहले उनके घर आया-जाया करते थे। राजनीतिक और सामाजिक छवि खराब करने की नीयत से उन पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं।
चंद्र भाटिया ने प्रेस वार्ता में स्पष्ट किया कि संबंधित प्लॉट की पहली रजिस्ट्री सोनम तलवार के नाम पर हुई थी। इसके बाद जो दूसरी रजिस्ट्री सामने लाई जा रही है, वह रोहित अरोड़ा की तरफ से दिखाई जा रही है। भाटिया के अनुसार, विवाद की जड़ यहीं से शुरू हुई। रोहित अरोड़ा का दावा है कि प्लॉट का म्यूटेशन उसके नाम चढ़ा हुआ था और उसी आधार पर उसने रजिस्ट्री करवाई।

No comments :