HEADLINES


More

ऑपरेशन आक्रमण के दौरान फरीदाबाद पुलिस की बडी कार्रवाई, 69 मामले दर्ज कर 102 आरोपितों को किया काबू

Posted by : pramod goyal on : Monday, 2 March 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद- पुलिस आयुक्त, फरीदाबाद सतेंद्र कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार ठोस कार्रवाई की जा रही है। 2 मार्च को फरीदाबाद पुलिस की 153 टीमों ने ऑपरेशन आक्रमण के अंतर्गत अवैध शराब रखने/बेचने वालों, अवैध मादक पदार्थ रखने/बेचने वालों, जुआ खेलने/खिलाने वालों, वांछित अपराधियों सहित विभिन्न अपराधों में संलिप्त व सक्रिय अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया है।


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस विशे

ष अभियान में फरीदाबाद पुलिस के 549 पुलिस कर्मचारियों/अधिकारियों की 153 पुलिस टीमें गठित की गई, जिनके द्वारा 2 मार्च को विभिन्न स्थानों पर इस विशेष अभियान ऑपरेशन आक्रमण के तहत अपराधियों/अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए विभिन्न अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त/सक्रिय कुल 102 आरोपियों को काबू करने में सफलता हासिल की है, इस दौरान 69 अभियोग अंकित करके आरोपितों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की गई।

फरीदाबाद पुलिस की टीम द्वारा इस अभियान के दौरान 364.5 बोतल देशी व 111 बोतल अंग्रेजी शराब, 5.453 किलोग्राम गांजा, जुआ अधिनियम के अंतर्गत 4840/-₹, शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत 9 देसी कट्टा बरामद किये गये है तथा एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई।  ट्रैफिक पुलिस द्वारा भी इस ऑपरेशन के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए 241 लेन चैंज के चालान किये है। 

फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों पर शिकंजा कसने व अपराधों पर लगाम लगाने के लिए समय-समय पर विशेष अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही की जाती है। भविष्य में भी इस प्रकार से अभियान जारी रहेंगे। फरीदाबाद पुलिस लोगों से अपील करती है कि सदैव कानून की पालना करें और किसी भी प्रकार के अपराध व अपराधी की जानकारी होने पर उसकी सूचना तुरन्त डायल 112, कंट्रोल रूम नंबर 9999150000 या फिर नजदीक के थाना पर पुलिस को अवश्य दें। फरीदाबाद पुलिस आपकी सुरक्षा व सेवा में सदैव [24X7] तत्पर है।

No comments :

Leave a Reply