HEADLINES


More

टाउन पार्क में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट,

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 22 March 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद के सेक्टर-12 स्थित टाउन पार्क में शनिवार शाम दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, विवाद की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

बताया जा रहा है कि सेक्टर-12 का टाउन पार्क छुट्टी के दिन लोगों से खचाखच भरा रहता है। शनिवार शाम को भी बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार और बच्चों के साथ पार्क में घूमने पहुंचे थे। इसी दौरान माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, पार्क में लगे झूलों के पास दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते यह बहस झगड़े में बदल गई और दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए।


विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से युवकों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाने शुरू कर दिए। पार्क में मौजूद किसी व्यक्ति ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

No comments :

Leave a Reply