HEADLINES


More

क्रॉस वोटिंग करने वाले MLA मोहम्मद इसराइल के बेटे ने तोड़ा रिश्ता:कहा-पिता ने विश्वासघात किया

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 22 March 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 हरियाणा राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग में नाम आने के बाद हथीन से कांग्रेस विधायक मोहम्मद इसराइल को परिवार की नाराजगी भी झेलनी पड़ रही है। उनके बेटे नाजिम चौधरी ने कहा-पिता ने विश्वासघात किया है, मैं उनके साथ रिश्ता तोड़ रहा हूं।

इसी बीच इसराइल की सुरक्षा अचानक बढ़ा दी गई है। हरियाणा पुलिस ने उनकी सुरक्षा में पुलिस के 6 जवान तैनात किए हैं। पायलट गाड़ी में उनके साथ 4 सुरक्षाकर्मी रहेंगे, जबकि 2 सुरक्षाकर्मी उनके हथीन स्थित आवास पर तैनात किए गए हैं। पहले उनके पास 2 PSO पहले से ही थे। शनिवार को फरीदाबाद के हथीन में उनके आवास पर जिले के कई अधिकारी भी ईद पर पहुंचे थे।

इधर, बेटे नाजिम चौधरी ने पिता से ही बगावत कर दी है। नाजिम यूथ कांग्रेस में प्रदेश सचिव हैं।

ईद के मौके पर पलवल डीसी हरीश कुमार वशिष्ठ और एसपी वरुण सिंगला विधायक इसराइल के हथीन स्थित आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने विधायक को ईद की बधाई दी। हालांकि इस दौरान विधायक के साथ 6 पुलिसकर्मी तैनात रहे। चर्चा है कि अधिकारी विधायक से सिक्योरिटी को लेकर बातचीत करने आए थे। इस दौरान अधिकारियों ने उन्हें बुके भी भेंट की।


No comments :

Leave a Reply