HEADLINES


More

फरीदाबाद में भाभियों से परेशान देवर फंदे पर लटका

Posted by : pramod goyal on : Friday, 27 March 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद में एक युवक ने शुक्रवार को अपने भाइयों और भाभियों से तंग आकर सुसाइड कर लिया। नवीन नगर चौकी एरिया में उकस का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई।

पुलिस ने जैसे ही युवक का मोबाइल खंगाला, उसने एक वीडियो मिली। जब उसका सोशल मीडिया अकाउंट खंगाला गया तो युवका ने सुसाइड करने से पहले पोस्ट भी डाली थी और एक वीडियो भी अपलोड किया। इस वीडियो में युवक ने लिखा-परदेस जाने पर भाई-भाभी बच्चों को टार्चर करते हैं। पत्नी को घर से जाने के लिए कहते हैं। उन्होंने हमारा जीना हराम कर दिया। मेरी जिंदगी बर्बाद की। मेरी मौत के जिम्मेदार दोनों भाई और भाभियां हैं।

पुलिस के मुताबिक, युवक बिहार के पूर्णिया जिले का रहने वाला था। फिलहाल, पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया है। उसके भाइयों और भाभियों के बयान दर्ज किए जा रहे है। पता किया जा रहा है कि आखिरकार परिवार में विवाद क्या चल रहा था।

पल्ला थाना क्षेत्र की नवीन नगर चौकी इलाके में असलम (30) ने गुरुवार-शुक्रवार की रात रूम में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। असलम यहां किराए पर रहता था। फरीदाबाद में ही काम करता था। शुक्रवार सुबह जब असलम काम पर नहीं पहुंचा तो उसके साथी रूम पर पहुंचे।

यहां असलम फंदे पर लटका मिला। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। नवीन नगर चौकी इंचार्ज टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतारकर सिविल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया।


No comments :

Leave a Reply